पुलिस हिरासत में बदमाशों की रील सोशल मीडिया वीडियो से उठे सुरक्षा पर सवाल

पुलिस हिरासत में बदमाशों की रील सोशल मीडिया वीडियो से उठे सुरक्षा पर सवाल

– राजधानी में सोशल मीडिया पर रील बनाने का ट्रेंड अब अपराधियों तक पहुंच गया है. इसी कड़ी में एक वायरल वीडियो ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.वीडियो में कुछ आरोपी पुलिस की मौजूदगी में ही इंस्टाग्राम रील बनाते नजर आ रहे हैं.

– मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला पंडरी स्थित जिला अस्पताल का बताया जा रहा है.

यहां मेडिकल जांच के बाद बाहर निकलते समय आरोपियों ने खुलेआम कैमरे के सामने एक्टिंग करते हुए रील शूट की. हैरानी की बात यह रही कि आरोपी पुलिस वाहन में बैठते वक्त भी बेखौफ अंदाज में वीडियो बनाते दिखे.

वायरल वीडियो में आरोपी खुद को डॉन स्टाइल में पेश करते हुए नजर आ रहे हैं.यह रील निलेश किंग नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई है,जिसमें गजनी डॉन बोलते खरोरा शहर में जैसी कैप्शन लाइन लिखी गई है.

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. आमतौर पर पुलिस हिरासत में आरोपियों के मोबाइल उपयोग पर सख्त नजर रखी जाती है. लेकिन इस मामले में आरोपियों द्वारा खुलेआम रील बनाना सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की ओर इशारा करता है.

फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है और इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Chhattisgarh