– राजधानी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। सेंट्रल जोन के बाद अब नॉर्थ जोन में भी पुलिस ने देर रात व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है।
– “कालचक्र अभियान” के तहत चल रही इस मुहिम में कानून से बचते फिर रहे आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। रात के समय विशेष गश्त और दबिश देकर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर कर रहे हैं। उनके निर्देशन में पुलिस टीमें अलग-अलग इलाकों में सक्रिय होकर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हैं।और उन्होंने क्या कहा सुनिए.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधियों में भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। रात भर इसी तरह सघन गश्त और चेकिंग की कार्रवाई की जाएगी।
राजधानी में बढ़ती पुलिस सक्रियता से साफ है कि अपराधियों के लिए अब छुपना आसान नहीं होगा।

