रायपुर – सुशासन तिहार के तहत कबीरधाम जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल में मुख्यमंत्री विष्णू देव साय का दौरा एक भावुक स्मृति बन गया
आम के पेड़ की छांव में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर मुख्यमंत्री आत्मीय संवाद कर रहे थे. इसी दौरान गांव की श्रीमती ऋषि बघेल अपने एक माह के नवजात बेटे को गोद में लेकर उनके पास पहुंचीं और बेटे का नामकरण करने का आग्रह किया.
मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक बच्चे को देखा और जन्म का दिन पूछा. मां ने बताया कि बालक का जन्म रविवार को हुआ है. यह सुन मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बच्चे के सिर पर हाथ फेरते हुए उसका नाम रविशंकर रख दिया.
जैसे ही यह नाम चौपाल में गूंजा पूरा गांव तालियों से गूंज उठा. ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी वहीं मां की आंखों में भावुक चमक दिखाई दी. एक साधारण सा नामकरण गांव के लिए उत्सव बन गया.
यह आत्मीय पल इस बात का प्रतीक बना कि सुशासन केवल योजनाओं का नाम नहीं बल्कि जनता के सुख दुख और भावनाओं से जुड़ने का नाम है.

