ज़ीशान सिद्दीकी बने राज्य स्तरीय DISHA समिति के सदस्य

ज़ीशान सिद्दीकी बने राज्य स्तरीय DISHA समिति के सदस्य

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय DISHA (Development Coordination and Monitoring Committee) समिति में ज़ीशान सिद्दीकी को सदस्य नियुक्त किया है। यह समिति केंद्र सरकार की 101 से अधिक प्रमुख योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन की निगरानी करती है।

जारी आदेश के अनुसार, समिति के सदस्यों को राज्य स्तरीय DISHA बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा जारी इस नियुक्ति को रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वर्तमान में ज़ीशान सिद्दीकी भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला माइनॉरिटी मोर्चा के अध्यक्ष हैं। उनकी नियुक्ति पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव की बात बताया है।

Uncategorized