हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर में हुआ’मार्तण्ड गौरव सम्मान’ एवं पत्रकार संवाद

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर में हुआ’मार्तण्ड गौरव सम्मान’ एवं पत्रकार संवाद

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर रायपुर में “मार्तण्ड गौरव सम्मान एवं पत्रकार संवाद”
कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेश विनायक आई हास्पिटल मे किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को मार्तण्ड गौरव सम्मान” से सम्मानित किया.

इस अवसर पर “पत्रकारिता और मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर विशेष व्याख्यान एवं विचार गोष्ठी भी आयोजित की गया । वर्तमान दौर में 24×7 न्यूज कल्चर,ब्रेकिंग न्यूज की प्रतिस्पर्धा, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और लगातार बढ़ते कार्य दबाव के बीच पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का विषय बेहद महत्वपूर्ण बन गया है. इसी विषय पर वरिष्ठ पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों तथा मनोविज्ञान के जानकारों द्वारा सार्थक चर्चा की ।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार संवाद, अनुभव साझाकरण, मीडिया जगत के साथियों का सम्मान एवं अभिनंदन भी किया.आयोजकों के अनुसार यह आयोजन पत्रकारिता के मूल्यों, चुनौतियों और पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है.

आयोजन समिति की ओर से डॉ. सी.एल. सोनवानी (अध्यक्ष, आईएनओ) एवं डॉ. नरेन्द्र पाण्डेय ने पत्रकारों एवं मीडिया जगत से जुड़े सभी साथियों से कार्यक्रम में सहभागिता का धन्यवाद किया है।
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर रायपुर में ‘मार्तण्ड गौरव सम्मान’, पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य पर होगा विशेष संवाद
डा अनील

Uncategorized