पानी बंद करने और मकान तोड़ने का आरोप, ग्रामीणों से परेशान किसान ने न्याय की लगाई गुहार

पानी बंद करने और मकान तोड़ने का आरोप, ग्रामीणों से परेशान किसान ने न्याय की लगाई गुहार

अभनपुर विकासखंड के ग्राम भुरकोनी निवासी पूरन लाल साहू ने ग्रामीणों पर उनकी पट्टे की जमीन पर कब्जा करने तारबाड़ तोड़ने और पानी की आपूर्ति बंद करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने प्रेस क्लब रायपुर अपी पिडा बताई और न्याय की मांग की है.

पूरन लाल साहू का कहना है कि उनकी लगानी भूमि पर ग्रामीणों द्वारा दुश्मनीवश बार बार नुकसान पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि 3 अगस्त 2025 से उनकी सिंचाई के लिए उपयोग होने वाले हुका पानी को बंद कर दिया गया है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है. वहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पट्टाधारी भूमि पर बने मकान और तारबाड़ को तोड़ा गया जबकि कथित रूप से शासकीय भूमि पर बने अन्य निर्माणों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

पिडित साहू ने यह भी आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में उनके मकान को राजस्व विभाग द्वारा तोड़ा गया था और उनकी जमीन को शासकीय भूमि बताकर रास्ता बना दिया गया. उन्होंने कई खसरा नंबरों की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने का दावा करते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

साहू ने बताया कि इस मामले में वे पहले भी पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और ग्राम पंचायत को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे परिवार सहित आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे.

Uncategorized