रणबीर कपूर की रामायण को नई पीढ़ी से जोड़ने की तैयारी

रणबीर कपूर की रामायण को नई पीढ़ी से जोड़ने की तैयारी

एक खास सांस्कृतिक पहल के तहत ‘रामायण’ की टीम 9 जुलाई से देशभर में बड़े स्तर पर एक स्कूल कैंपेन शुरू कर दी है. इसका मकसद भारत के सबसे लोकप्रिय महाकाव्यों में से एक ‘रामायण’ की भावना, उसके मूल्यों और विरासत को सीधे देश के बच्चों तक पहुंचाना है.

बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस कैंपेन को 18 शहरों के 400 से ज्यादा स्कूलों में चलाया जाएगा और इसके जरिए 5 लाख से ज्यादा छात्रों तक पहुंचने की उम्मीद है. इस पहल के तहत बच्चे ‘रामायण’ से जुड़ी कई खास गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. इनमें ड्रॉइंग, क्रिएटिव एक्टिविटीज, क्विज प्रतियोगिताएं और इंटरैक्टिव डिस्कशन शामिल हैं

Entertainment