अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश गठन, पवन निषाद बने प्रदेश अध्यक्ष

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश गठन, पवन निषाद बने प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर, – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ की प्रतिनिधि सभा का आयोजन 26 जून 2026 को किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया गया तथा नवमनोनीत अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
परिषद के नए प्रदेश अध्यक्ष पवन निषाद चुने गए हैं। वहीं गायत्री शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष और खेमचंद निषाद को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के विस्तार और पूर्व सैनिकों के हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न संभागों के लिए भी उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में उमेश कुमार साहू को प्रदेश महासचिव, जग प्रकाश नायक एवं राजेश कुमार जैन को प्रदेश सचिव, महावीर टंडन को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा रवि साहू एवं तुलसी राम को प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है। मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभार की जिम्मेदारी सोहन साहू और ओम साहू को दी गई है।
परिषद के संरक्षक मंडल में के. बी. साहू, मुरारी साहू और अशोक यादव शामिल हैं, जबकि मार्गदर्शक मंडल में प्रदीप नखसागर, गुलाब दास साहू और शिवजी राम साहू को स्थान दिया गया है।
बैठक में संगठन को प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय बनाने, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। परिषद से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के लगभग 8 हजार पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़कर उनके अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Chhattisgarh