प्रेरणा: लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233-C का शपथ ग्रहण समारोह 25-26 जुलाई को रायपुर में

प्रेरणा: लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233-C का शपथ ग्रहण समारोह 25-26 जुलाई को रायपुर में

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-C के वर्ष 2026-27 के लिए गठित नई डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम कैबिनेट मीटिंग 25 और 26 जुलाई को राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित होगी। इस अवसर पर नई टीम के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा तथा आगामी सत्र की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में लायन रिपुदमन सिंह पुरी, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शैलेष अग्रवाल तथा द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पवन मलिक नेतृत्व संभालेंगे। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव, कोषाध्यक्ष, रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन एवं अन्य पदाधिकारियों का भी शपथ ग्रहण होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एलसीआईएफ चेयरपर्सन लायन ए.पी. सिंह होंगे। वहीं दिल्ली की वरिष्ठ लायन लीडर लायन संगीता जटिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से अनेक वरिष्ठ लायन पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट 3233-C में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और विदर्भ क्षेत्र के 152 क्लबों से जुड़े 3,240 से अधिक सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 400 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

दो दिवसीय आयोजन के दौरान लायन पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए नेतृत्व विकास, संगठन विस्तार, वित्तीय अनुशासन, विजन 1.5 और सेवा परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा मोटिवेशनल सेशन और इंटरैक्टिव कार्यशालाएं भी ली जाएंगी।

समारोह के दौरान सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत बिहार निवासी मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई 22 सीटर बस का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा रायपुर स्थित प्रेरणा फाउंडेशन के वृद्धाश्रम एवं सेवा संस्थानों के लिए विभिन्न सामाजिक उपयोग की सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। लायंस क्लब रायपुर वेस्ट द्वारा श्री हनुमान जी महाराज भोजनशाला के लिए टाटा ऐस वाहन भी समर्पित किया जाएगा।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन सिंह पुरी ने बताया कि आयोजन से प्राप्त राशि को लायंस की सेवा गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों में उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।

Chhattisgarh