उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तमिलनाडु की सियासत में मचा भूचाल; CM विजय सरकार पर बदले की राजनीति के आरोप

उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तमिलनाडु की सियासत में मचा भूचाल; CM विजय सरकार पर बदले की राजनीति के आरोप

तमिलनाडु की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उदयनिधि और कई डीएमके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, उदयनिधि के बयान को लेकर सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने कड़ा विरोध जताया था। विवाद इतना बढ़ा कि राज्यभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी गई। मामले में अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन का नाम भी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया।
गिरफ्तारी के बाद डीएमके ने विजय सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करने का आरोप लगाया। डीएमके सांसद कनिमोझी ने इसे “कायरतापूर्ण कदम” बताते हुए कहा कि विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है।
हालांकि, तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट में स्पष्ट किया कि उदयनिधि स्टालिन को रिमांड पर भेजने का कोई इरादा नहीं है और पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा किया जाएगा।
उदयनिधि की गिरफ्तारी ने तमिलनाडु की राजनीति में नया टकराव खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री विजय और डीएमके के बीच बढ़ती राजनीतिक तल्खी अब खुलकर सामने आ गई है, जिससे आने वाले दिनों में राज्य की सियासत और गरमाने के आसार हैं।

National