गौठानों की बदहाली पर फूटे संचालकों के तेवर, निगम कमिश्नर के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस….

गौठानों की बदहाली पर फूटे संचालकों के तेवर, निगम कमिश्नर के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस….

रायपुर नगर निगम क्षेत्र के गौठानों की बदहाल स्थिति को लेकर गौठान संचालकों ने नगर निगम प्रशासन और कमिश्नर सबिंत मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संचालकों का आरोप है कि गौठानों में गायों के लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है और कई महीनों से उनका बकाया भुगतान भी नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा गया है कि नगर निगम कमिश्नर द्वारा गौठान संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की जा रही हैं। संचालकों का दावा है कि पिछले छह महीनों से वे लगातार आवेदन और निवेदन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते गौठानों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और गायों को सड़क किनारे तथा पॉलीथीन खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर “फाउंडर गौठान संचालक रायपुर” के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर अपनी पीडा बताई।

मुख्य मांगें:

बंद पड़े गौठानों को तत्काल चालू किया जाए।

गौमाता के लिए चारा-पानी की स्थायी व्यवस्था की जाए।

गौठान संचालकों का लंबित भुगतान जल्द किया जाए।

नगर निगम कमिश्नर सबित मिश्रा गौठानों की वास्तविक स्थिति पर जवाब दें।

संचालकों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर गौठानों में ताला बंद कर उसकी चाबी कमिश्नर को सौंप दी जाएगी और अदोलन करेगे.

Uncategorized