कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन है। प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। अधिवेशन में आज मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी संबोधित करेंगे। संगठन का संविधान बदलने पर भी आज चर्चा होगी।
