– छत्तीसगढ़ सरकार आज प्रदेश के किसानों को बड़ी आर्थिक राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य की ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की जाएगी।
– मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती और कृषि विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस सहायता राशि से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत मिलेगी तथा वे आगामी फसल की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि होली पर्व से पहले किसानों को यह राशि मिलने से अन्नदाताओं की खुशियां और बढ़ेंगी तथा इस वर्ष किसानों की होली अधिक हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
राज्य सरकार का दावा है कि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

