रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल ज़ोन की टीम ने थाना गोल बाजार इलाके में एक डीजे संचालक को बिना परमिशन डीजे चलाते पकड़ा।पुलिस ने कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत डीजे वाहन और सामान जब्त कर लिया।
जांच में पता चला कि डीजे संचालक कुणाल बावले, निवासी धमतरी जिला, बिना पुलिस अनुमति तेज आवाज में डीजे चला रहा था,जिससे आसपास के लोगों और छात्रों को परेशानी हो सकती थी।
पुलिस ने बताया कि पहले ही डीजे और टेंट संचालकों की बैठक लेकर साफ निर्देश दिए गए थे कि बिना अनुमति डीजे नहीं चलाया जाए, खासकर परीक्षा के समय शोर न किया जाए। चेतावनी के बाद भी नियम तोड़ने पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कहा है कि आगे भी परीक्षा अवधि में शांति भंग करने वाले डीजे पर इसी तरह सख्त कार्रवाई होगी और किसी को छूट नहीं दी जाएगी।

