छत्तीसगढ़ में किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की पहल को एक बार फिर गति मिलने की बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही है।
– वर्ष 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा शुरू किया गया गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सस्ती आवास योजना का सपना अब और आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों को अपना खुद का घर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, और वर्तमान सरकार उस विरासत को आगे बढ़ाते हुए सुविधाओं और प्रक्रियाओं को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है।
सरकार का दावा है कि आने वाले समय में आवास आवंटन, निर्माण गुणवत्ता और पात्रता संबंधी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा तेजी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।

