हिड़मा के बाद अब शीर्ष माओवादी शंकर समेत सात ढेर, एक करोड़ से अधिक का इनामी

हिड़मा के बाद अब शीर्ष माओवादी शंकर समेत सात ढेर, एक करोड़ से अधिक का इनामी

आंध्र-प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर मंगलवार को हिड़मा सहित 6 माओवादियों की मौत के बाद बुधवार को सुरक्षाबलों के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। उसी इलाके में मुठभेड़ में आंध्र प्रदेश की टीम ने 7 अन्य बड़े माओवादियों को मार गिराया है।

– आंध्र प्रदेश के अलूरु सीताराम (एएसआर) ज़िले के मारेडुमल्ली थाना क्षेत्र स्थित जीएम वालसा गांव के जंगलों में ग्रेहाउंड्स की एक बड़ी कार्रवाई में सात माओवादी मारे जाने की खबर है। यह वही इलाका है, जहां एक दिन पहले ही दंडकारण्य के शीर्ष माओवादी कमांडर हिड़मा मुठभेड़ में ढेर हुआ था

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एओबीएसजेडसी (आंध्रा–ओडिशा बार्डर स्पेशल जोनल कमेटी) के शीर्ष नेतृत्व भी निशाना बने। मारे गए माओवादियों में एक करोड़ रुपये से अधिक का इनामी मेट्टुरी जोगाराव उर्फ टेक शंकर( एओबीएसजेडसी मिलिट्री प्रमुख एवं केंद्रीय समिति सदस्य ), आठ लाख की इनामक सीता उर्फ ज्योति (डीवीसीएम) समेत संगठन के 5 अन्य एरिया कमेटी सदस्य मारे गए हैं।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी जारी रखी है और पूरे आपरेशन की जानकारी एकत्र की जा रही है। मारे गए माओवादियों की आधिकारिक पहचान और बरामद सामग्री के बारे में पुलिस द्वारा जल्द विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

बता दें कि माओवादी हिड़मा की मौत के बाद सगंठन की कमर पूरी तरह टूट चुकी है। देश में अब माओवाद खातमे की ओर है। हिड़मा की मौत के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने उसकी बटालियन के 50 कैडर को गिरफ्तार कर लिया है। ये माओवादी दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में छुपने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की टीम ने उन्हें धर दबोचा।

इन गिरफ्तार माओवादियों के ऊपर 1.5 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित है। पुलिस ने माओवादियों के पास से 12 लाख रुपये नकद और 36 से ज्यादा हथियार बरामद किए गए हैं। इन माओवादियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Chhattisgarh