भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत अवध बघेल को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि श्री अवध बघेल अपने समर्पण, अनुभव और मजबूत संगठनात्मक क्षमता के बल पर मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही वे भाजपा की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति से अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार को गति मिलेगी।

