बस्तर ओलिंपिक 2025

बस्तर ओलिंपिक 2025

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘बस्तर ओलिंपिक 2025’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। खेल के ज़रिये शांति, समरसता और नई सामाजिक चेतना का संदेश देने वाले इस कार्यक्रम में सहभागिता पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल बना रही है।

3.91 लाख खिलाड़ियों का रिकॉर्ड पंजीयन
बस्तर के 7 जिलों से अब तक 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 2 लाख 27 हजार 621 महिलाएं और 1 लाख 63 हजार से अधिक पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। यह आंकड़ा बस्तर की धरती पर खेल के बढ़ते दायरे और सामूहिक भागीदारी को दर्शाता है।

विकास और विश्वास का नया मॉडल
एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, कराते, वेटलिफ्टिंग, हॉकी सहित पारंपरिक खेलों को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। इसमें जूनियर-सीनियर वर्ग के साथ-साथ नक्सल हिंसा से दिव्यांग और आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी मंच देकर सामाजिक पुनर्वास की मिसाल पेश की जा रही है।

तीन चरणों में आयोजन — नगद पुरस्कार DBT से
प्रतियोगिताएं 25 अक्टूबर से विकासखंड स्तर, 5 नवम्बर से जिला स्तर और 24 नवम्बर से संभाग स्तर पर होंगी। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, शील्ड और नगद राशि DBT के माध्यम से प्रदान की जाएगी तथा संभागीय विजेताओं को “बस्तर यूथ आइकॉन” के रूप में प्रमोट किया जाएगा।

वन भैंसा और पहाड़ी मैना बने शुभंकर
कार्यक्रम के लिए बस्तर की जीवंतता का प्रतीक वन भैंसा और सामुदायिक एकता की पहचान पहाड़ी मैना को शुभंकर बनाया गया है।

इस आयोजन ने बस्तर को खेल, संस्कृति और विश्वास के एक नए युग में प्रवेश करने का मंच दे दिया है — जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ‘मन की बात’ में “विकास और खेल के संगम” की मिसाल बताया था।

Chhattisgarh