रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 27–28 अगस्त 2025 की प्रमुख घटनाएं एक नज़र में…

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 27–28 अगस्त 2025 की प्रमुख घटनाएं एक नज़र में…

रायपुर। राजधानी और आसपास के थानों में बीते 24 घंटे के दौरान पुलिस ने अपहरण, धोखाधड़ी, मारपीट, चोरी, सड़क हादसों और आबकारी व जुआ-सट्टा संबंधी कई मामलों में अपराध दर्ज किए।

🔹 अपहरण के 2 मामले – कबीरनगर और नेवरा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चों (उम्र 14 वर्ष) को अज्ञात लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज।

🔹 धोखाधड़ी का बड़ा मामला – तेलीबांधा थाना में के.यूरी मजीजिया नामक व्यक्ति से फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर आरोपियों ने ₹15.29 लाख की ठगी की।

🔹 मारपीट व जान से मारने की धमकी –

डीडी नगर, खमतराई, धरसींवा और खरोरा थानों में पुराने विवाद व लेन-देन के कारण गाली-गलौच, धमकी और मारपीट के कई मामले दर्ज।

खमतराई क्षेत्र में ज्वेल जेम्स कम्पनी व माइक्रो कम्पनी में विवाद के दौरान हाथापाई हुई।

🔹 सड़क हादसे –

धरसींवा क्षेत्र में अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत व कई घायल।

गुडियारी में लापरवाही से वाहन चलाने पर महिला को चोटें आईं।

🔹 चोरी – जर्जरापारा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर ने एक एक्टिवा स्कूटर चोरी कर लिया, कीमत लगभग ₹15,000।

🔹 जुआ-सट्टा व आबकारी मामले –

राखी थाना में सट्टा पट्टी व नगद ₹1700 जब्त।

जर्जरापारा व धरसींवा क्षेत्र में आम जगह पर शराब पीते तीन आरोपियों को पकड़ा गया।

धरसींवा और खरोरा पुलिस ने 65 पाव अवैध शराब सहित नगद रकम ₹6,700 जब्त की।

🔹 हथियार जब्ती – सरस्वती नगर थाना पुलिस ने साईंस कॉलेज मैदान से एक युवक को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया।

👉 कुल मिलाकर पुलिस ने 20 से अधिक मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।

Crime