
नई दिल्ली : देश में नए राष्ट्रपति के सुगबुगाहट के बीच जहां सियासी गलियारों में हलचल है। वहीँ विपक्ष ने अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार चुन लिया है। विपक्ष की यूपीए द्वारा तृणमूल कांग्रेस के यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुन लिया है। अबतक एनडीए द्वारा 10 नामों में मंथन चल रहा था, जिनमे कुछ नामो को प्रमुख माना जा रहा है। राजयसभा सदस्य शरद पावर के घर विपक्ष की बैठक चल रही थी। इसी बैठक में उनहे राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है।

अंग्रेजों के दौर में शाम 5 बजे बजट पेश किया जाता था, यही परंपरा भारतीय बजट को पेश करने में भी जारी रही, लेकिन वित्त मंत्री रहते हुए यशवंत सिन्हा ने 5 दशक से भी ज्यादा पुरानी परंपरा को तोड़ा। उन्होंने अपने राजनीति कॅरियर में कुल 7 बार बजट पेश किया है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम सभी विपक्षी दलों ने मिलकर फैसला किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे।