
आरंग! छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम हाल ही में आया है ,जिसमे आरंग विधानसभा सहित प्रदेश के 54 विधायक जीत कर आए है जिसमे भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है, इसी कड़ी में आरंग नगर से लगे ग्राम कलई के बुथ में भी लगभग 80 प्रतिशत मत भाजपा के प्रत्याशी गुरु खुशवंत साहेब के पक्ष में प्राप्त हुआ है, जिनसे ग्राम कलई के भाजपा कार्यकर्ता बेहद ही उत्साहित है ,ग्राम के विभिन्न चौक चौराहों पर कार्यकर्ताओ द्वारा आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण प्रसन्नता जाहिर की गई , वहां के बुथ अध्यक्ष मोहित लोधी व युवा नेता त्रिलोकी लोधी ने बताया कि ग्राम के लोगो ने मोदी जी की गारेंटी पर भरोसा जताते हुए सबका साथ सबका विकास के नारों के साथ राष्ट्रहित मे कार्य करने वाली, सेवा सुशासन की पार्टी भाजपा को अपना समर्थन व सहयोग प्रदान किया है। इस दौरान अशोक लोधी, अरविंद लोधी, शेखर साहू, शिवदयाल लोधी, संत साहू, गोवर्धन लोधी, गोलु लोधी, सियाराम धीवर,कचरा बाई यादव, सुहावन लोधी, ओमप्रकाश लोधी,व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।