
सुकमा : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आए दिन सड़क दुर्घटना की खबर सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला नेशनल हाइवे 30 से आ रही है, जिसमे एक ही परिवार के 8 लोगोंकी मौत हों गई। पूरा मामला बोड्डुगुडेम के पास मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे करीब हुए सड़क हादसे का है। मारने वाले एक ही परिवार व रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि बोलेरो से भद्राचलम में अस्थि विसर्जन कर परिवार के लोग लौट रहे थे।
आपको बता दे कि बीते 14 नवंबर को धनोरा थाने में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सहायक आरक्षक सजेंद्र ठाकुर का अंतिम संस्कार करने के बाद उनकी अस्थियों को विसर्जित करने के लिए परिवार के सदस्य भद्राचलम गए थे। भद्राचलम में अस्थियों का विसर्जन कर लौट रहे थे। बोड्डुगुडेम के पास ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। ये भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो और ने दम तोड़ दिया। फिलहाल 2 का इलाज अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के धनोरा थाने में पदस्थ सहायक आरक्षक सजेंद्र ठाकुर 35 साल बीते कुछ समय से पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने विगत 14 नवंबर को अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।