सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रायपुर में किया वॉकथॉन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रायपुर में किया वॉकथॉन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन


रायपुर। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय के आदेशानुसार आज रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में बैंक द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल प्रमुख श्री बी.आर. रामा कृष्णा नाइक और क्षेत्रीय प्रमुख श्री राज किशोर केरकेट्टा समेत रायपुर की विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सतर्कता अधिकारी श्री एन.के. मंगल ने सभी प्रतिभागियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद अंचल प्रमुख के मार्गदर्शन में वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जो तेलीबांधा शाखा पर संपन्न हुआ। यहां सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

तेलीबांधा शाखा में आंचलिक और क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आंचलिक कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, जोनल ऑडिट ऑफिस और विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं का चयन उप अंचल प्रमुख श्री राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गठित समिति ने किया। तत्पश्चात अंचल और क्षेत्रीय प्रमुखों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक श्री सुनीत राणा और श्री नरेश दुबे सहित बड़ी संख्या में मुख्य प्रबंधक, शाखा प्रमुख और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।


Chhattisgarh