छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक का समय और स्थान बदला, अब मुख्यमंत्री निवास पर होगी बैठक

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक का समय और स्थान बदला, अब मुख्यमंत्री निवास पर होगी बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाली कैबिनेट बैठक के समय और स्थान में बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक नया रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह बैठक मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 10:30 बजे आयोजित होगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। खासतौर पर रायपुर पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लेकर बड़ा फैसला संभव है। जानकारी के मुताबिक, नवा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों को रायपुर पुलिस कमिश्नर क्षेत्र में शामिल कर उसे और मजबूत किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, सरकार इस प्रस्ताव पर सहमत नजर आ रही है और संभावना है कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है।

Chhattisgarh