रायपुर। वेस्ट ज़ोन ASMITA ज़ोनल रग्बी लीग 2025 में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ की सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला रग्बी टीम आज रायपुर से अजमेर के लिए रवाना हुई। टीम 9 दिसंबर को शाम 4:15 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से अजमेर के लिए प्रस्थान हुई।
यह प्रतियोगिता 13 और 14 दिसंबर 2025 को राजस्थान के अजमेर स्थित पटेल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। यह वेस्ट ज़ोन लीग स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) एवं राजस्थान रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रही है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव, राजस्थान, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित कुल 8 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी।
कैश प्राइज वितरण
पदक सब-जूनियर (U-15) जूनियर (U-18) सीनियर महिलाएं
गोल्ड ₹8,000 प्रति खिलाड़ी ₹8,000 प्रति खिलाड़ी ₹8,000 प्रति खिलाड़ी
सिल्वर ₹6,000 प्रति खिलाड़ी ₹6,000 प्रति खिलाड़ी ₹6,000 प्रति खिलाड़ी
ब्रॉन्ज ₹4,000 प्रति खिलाड़ी ₹4,000 प्रति खिलाड़ी ₹4,000 प्रति खिलाड़ी
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीमें
सब-जूनियर (U-15) टीम
प्रेमलता साहू, पूनम, अंकिता राज, दीक्षा, ज्योति यादव, खिलेश्वरी साहू, हर्षिता शर्मा, शिवानी बघेल, निशा ध्रुव, आयशा शर्मा, ईशा निर्मलकर
कोच: ओम प्रकाश यादव
मैनेजर: हेमा बंजारे
जूनियर (U-18) टीम
शोभा लोधी, ईशा किरण किंडो, गोमेश्वरी, छाया, गुंजन वर्मा, तुलसी सोनवरणी, पूर्वा राज साहू, वंदना यादव, गोमती यादव, सावित्री मरावी, पूर्णिमा नायक, टिकेश्वरी निर्मलकर
कोच: मुस्कान कोरेटी
मैनेजर: संस्कार
सीनियर महिला टीम
हेमा प्रजापति, रुखमणि पटेल, दुलेश्वरी धीवर, अपूर्वा सिंह ठाकुर, अन्नू कृति साहू, प्राची विश्वकर्मा, मानशी शिरिवाश, दीपा अजगरा, शीतल अजगरा, संजना जायसवाल, नंदिनी महानद, गायत्री मिर्धा
कोच: सोमराज साहू
मैनेजर: नंदिनी निषाद
शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय केदार कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“यह छत्तीसगढ़ खेेेलों के लिए गौरव का क्षण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी बेटियां उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।”
खेल जगत में नई पहचान बनाने के उद्देश्य से रवाना हुई छत्तीसगढ़ की महिला रग्बी टीम अब अजमेर में अपने प्रदर्शन से जीत की उम्मीद जगा रही है।

