छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज करेगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज करेगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को समर्पित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा किया जा रहा है। यह भव्य साहित्यिक आयोजन 18 जनवरी (रविवार) को शाम 6:30 बजे से राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर जुनेजा इनडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा में आयोजित होगा।
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और मानवीय मूल्यों का संदेश देंगे। सम्मेलन का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।
आयोजकों ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस साहित्यिक उत्सव को सफल बनाएं।
सम्मेलन को लेकर समाज के सदस्यों और साहित्य प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज ने सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा है कि यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संगम होगा।

Chhattisgarh