छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान वे कई अहम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होने जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लेकर गंभीर चर्चा की संभावना है। माना जा रहा है कि नए कानून के क्रियान्वयन, राज्य में इसकी तैयारियों और प्रभाव को लेकर मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री को विस्तृत फीडबैक देंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी विकास परियोजनाओं, बजट आवंटन और केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इस दौरे को छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक दिशा और भविष्य की योजनाओं के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।
सीएम के इस दौरे पर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों की निगाहें टिकी हुई हैं।