रायपुर। एशिया कप-2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टीम इंडिया और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह विजय केवल क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि हर भारतीय हृदय में राष्ट्रगौरव की ज्वाला प्रज्वलित करती है। खिलाड़ियों का जज्बा, मेहनत और संकल्प इस जीत की असली ताकत है। जब भारत मैदान में उतरता है, तो उसके साथ 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास भी खड़ा होता है।”
उन्होंने टीम इंडिया को शौर्यपूर्ण प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि “भारत की विजय ही हमारी पहचान है। जय हिंद, जय भारत।”
भारत की इस जीत से पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है।

