सीएम विष्णुदेव साय जापान दौरे पर है. जहां पर वह निवेशकों से लगातार मिल रहे. बतादें कि सीएम साय छग में तकनीक आधारित निवेश और डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करने चर्चा कर रहे हैं. उद्योगपतियों के अलावा राजदूत, भारतीय समुदाय के लोगों से भी सीएम ने मुलाकात की है. इसके अलावा वह जापान के टोक्यो में पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे है. और आज सीएम साय ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होंगे. साथ ही छत्तीसगढ़ विकास यात्रा के स्टाल का भी निरीक्षण करेंगे.

