जनदर्शन में भारी संख्या में पहुंचे फरियादी, अपनी समस्याओं का निराकरण पाकर खुशी से खिले चेहरे

जनदर्शन में भारी संख्या में पहुंचे फरियादी, अपनी समस्याओं का निराकरण पाकर खुशी से खिले चेहरे

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वॉकर भेंट किया। वॉकर पाकर विवेक खुश हैं कि, अब उन्हे चलने-फिरने में सुविधा होगी। उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है।

दरअसल, रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी श्री विवेक शर्मा ने एक दुर्घटना में अपना एक पैर खो दिया। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल विवेक को वॉकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वॉकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि, मुझे वॉकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।

दुर्गेश नंदिनी की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

45 वर्षीया दुर्गेश नंदिनी राठौर रायगढ़ जिला खरसिया विकासखंड घघरा ग्राम पंचायत निवासी हैं, जो बौनेपन से ग्रसित हैं और बेसहारा हैं। उन्होंने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सब्जी बाड़ी, मछली पालन के लिए जमीन पट्टे की मांग की है, उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दक्षिण कोरिया में 25-30 अगस्त तक आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं महासमुंद की चैन कुमारी निषाद (35) और रायपुर की रंजीता खलको (30) ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की और अपनी उपलब्धि साझा की। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें प्रोत्साहित किया और मंच पर बुलाकर दोनों खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Uncategorized