कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा, फूलोदेवी नेताम होंगी राज्यसभा प्रत्याशी

कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा, फूलोदेवी नेताम होंगी राज्यसभा प्रत्याशी

– छत्तीसगढ़ की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए एक बार फिर फूलोदेवी नेताम पर भरोसा जताया है।

– पार्टी ने उन्हें पुनः छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, आदिवासी समाज में मजबूत पकड़ और संसदीय अनुभव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उनके नाम की घोषणा के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने इस फैसले के जरिए आदिवासी वर्ग को मजबूत संदेश देने की रणनीति अपनाई है। अब सभी की नजरें राज्यसभा चुनाव की आगामी प्रक्रिया पर टिकी हैं।

Chhattisgarh