स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार भी सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों का टकराव देखने को मिला है। 14 अगस्त को एक साथ रिलीज हुईं सुपरस्टार रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर गर्मी ला दी है। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही, लेकिन रजनीकांत की कुली ने प्री-सेल में वॉर 2 को पछाड़ दिया है।
‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग
वाईआरएफ यूनिवर्स की इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी ने अहम किरदार निभाया है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक—
- हिंदी 2डी फॉर्मेट में: 3,40,944 टिकटें बिकीं
- तमिल 2डी फॉर्मेट में: 9,641 टिकटें बिकीं
- तेलुगु 2डी फॉर्मेट में: 3,85,907 टिकटें बिकीं
- कुल टिकट बिक्री (सभी फॉर्मेट): 7,52,694
- बिना ब्लॉक सीट: ₹20.57 करोड़
- ब्लॉक सीटों के साथ: ₹32.21 करोड़
‘कुली’ का जलवा
रजनीकांत की गैंगस्टर एक्शन ड्रामा कुली में नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन और उपेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। स्टार पावर और मल्टी-स्टार कास्ट के दम पर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कुली ने वॉर 2 से ज्यादा टिकट बिक्री और कलेक्शन दर्ज कराते हुए पहला राउंड अपने नाम कर लिया है।
अब देखना यह होगा कि वीकेंड पर यह क्लैश बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म के पक्ष में जाता है, लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग में रजनीकांत की कुली आगे निकल चुकी है।

