रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से शनिवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान डॉ. महंत ने राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल श्री डेका ने भी डॉ. महंत को दीप पर्व की मंगलकामनाएं देते हुए प्रदेश में शांति, समृद्धि और सद्भावना की कामना की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

