रायपुर में फिर क्रिकेट का जलवा: 3 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबला

रायपुर में फिर क्रिकेट का जलवा: 3 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबला

राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच में डूबने को तैयार है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा। बीसीसीआई द्वारा शेड्यूल जारी किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टिकट व्यवस्था, दरें और तैयारियों की जानकारी साझा की।

– भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। इसका दूसरा मुकाबला रायपुर में होगा। मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे और टॉस 1 बजे होगा। स्टेडियम में यह टीम इंडिया का केवल दूसरा वनडे मैच होगा, इसलिए क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

मुकाबले की घोषणा के बाद स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।आउटफील्ड में घास कटाई और पिच तैयारियों का काम जारी नई LED स्क्रीन लगाई जा रही है ताकि DRS और लाइव स्कोर अधिक स्पष्ट दिखे टूटी हुई कुर्सियों की मरम्मत
पूरे स्टेडियम में रंगरोगन का अंतिम चरण चल रहा है।

भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री 22 नवंबर से शुरू होगी। इस बार टिकट दरें पिछले वर्ष के मुकाबले कम रखी जा सकती हैं।

सामान्य दर्शकों के लिए टिकट लगभग ₹20000 से। ,छात्रों के लिए विशेष छूट, टिकट लगभग ₹800 त मिलेगी।

टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध होंगे ये जानकारी विजय शाह ने दी

Chhattisgarh