शातिर महिला नक्सली सामिल उसेंडी गिरफ्तार ! नक्सलियों ने पर्चा जारी कर दी जानकारी…

शातिर महिला नक्सली सामिल उसेंडी गिरफ्तार ! नक्सलियों ने पर्चा जारी कर दी जानकारी…

कोयलीबेडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों ने दावा किया है कि उनकी महिला लीडर सामिल उसेंडी को पुलिस ने 7 अप्रैल की रात को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सलियों ने यह आरोप भारी मात्रा में लगाए गए बैनर-पोस्टरों के माध्यम से लगाया है, जो बदरंगी नाला क्षेत्र के पास पाए गए।

बैनरों में नक्सलियों ने कहा है कि सामिल उसेंडी बीमार होने के चलते इलाज के बाद वापस अपने गांव डूटा लौट रही थी, उसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। नक्सलियों ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए यह भी मांग की है कि सामिल को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश किया जाए।

फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। न ही सामिल की गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान सामने आया है। बैनर पोस्टरों में लगाए गए आरोपों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता भी बढ़ गई है।

नक्सलियों द्वारा इस तरह सार्वजनिक रूप से बयानबाज़ी करना, क्षेत्र में उनकी सक्रियता को भी दर्शाता है। अब सभी की नजर पुलिस की ओर से मिलने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हुई है।

Chhattisgarh