छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। प्रदेश स्तर पर राज्योत्सव 5 दिनों तक और जिला मुख्यालयों में 3 दिनों तक आयोजित होगा। इस उत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उत्सव के दौरान नए विधानसभा भवन तथा ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण भी किया जाएगा। अरुण साव ने कहा कि बैठकों में कार्यक्रमों को योजनाबद्ध कर इसे यादगार बनाने की तैयारी जारी है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के “SIR” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा से संविधान पर सवाल खड़े करते रहे हैं, भूपेश बघेल भी वही कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग के कार्यों पर आपत्ति जताना गलत है। जिनका नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में जुड़ा था, उसे हटाना नियमसम्मत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग पर निराधार और बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

Chhattisgarh