उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा में नक्सली परिजनों से की मुलाकात, की पुनर्वास की अपील

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा में नक्सली परिजनों से की मुलाकात, की पुनर्वास की अपील

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा सुकमा के अतिसंवेदनशील ग्राम पूर्वर्ती पहुंचे। उन्होंने जनचौपाल में ग्रामीणों से मुलाकात कर विकास कार्यों की जानकारी ली और नक्सल लीडर माड़वी हिड़मा व बारसे देवा के परिजनों से भी संवाद किया।

हिड़मा और देवा की माताओं ने भावुक अपील करते हुए कहा— “अब जंगल छोड़ो, हथियार त्यागो और समाज की मुख्यधारा में लौट आओ।”

श्री शर्मा ने कहा कि शासन भटके युवाओं के पुनर्वास और क्षेत्र की शांति के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने 150वीं बटालियन कैंप में जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Uncategorized