सोने की कैंची से PM के बाल काटने की चाहत! 4 राज्यों में 40 करोड़ की चोरी करने वाला अनोखा चोर रायपुर में गिरफ्तार

सोने की कैंची से PM के बाल काटने की चाहत! 4 राज्यों में 40 करोड़ की चोरी करने वाला अनोखा चोर रायपुर में गिरफ्तार

राजधानी रायपुर की तीन दुकानों से करीब 7 लाख रुपए नकद चोरी करने वाले शातिर चोर लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद नागपुर और दिल्ली फरार हो गया था, लेकिन रायपुर लौटते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे धर दबोचा।

तीन दुकानों में बड़ी चोरी
31 जनवरी और 1 फरवरी की दरम्यानी रात पंडरी इलाके की
लब-डब कपड़ा दुकान
नोवा फर्नीचर

डिजाइनर सेनिटेशन व हार्डवेयर
इन तीनों दुकानों में सेंधमारी कर आरोपी ने करीब 7 लाख रुपए नकद उड़ा लिए थे।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अजीब बयान देते हुए कहा कि वह “सोने की कैंची से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल काटना चाहता था।” यह बयान सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
4 राज्यों में 40 करोड़ से ज्यादा की चोरी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लोकेश श्रीवास अब तक
दिल्ली
उत्तर प्रदेश
तेलंगाना
आंध्र प्रदेश
ओडिशा

छत्तीसगढ़ (राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर)

में ज्वेलरी शॉप और शोरूम से 40 करोड़ रुपए से अधिक की चोरी कर चुका है। उसके खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

CCTV और तकनीकी जांच से गिरफ्तारी

तीनों दुकानों के CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ में उसने चोरी की घटनाएं कबूल कर लीं। उसके पास से

₹79,500 नकद
2 मोबाइल फोन

बरामद किए गए हैं। उसने मौदहापारा थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात स्वीकार की है।

आपराधिक इतिहास
पहली चोरी: 2011, भिलाई संगम डेयरी

2018: भिलाई के पारख ज्वेलर्स में बड़ी चोरी

रायगढ़ जेल से फरार रहने का आरोपी

लगातार जेल जाने के बावजूद अपराध से नहीं टूटा

आगे की कार्रवाई
रायपुर पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर शेष करीब 6 लाख रुपए की बरामदगी की कोशिश करेगी। साथ ही दिल्ली और तेलंगाना पुलिस को भी उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है, जो उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले जा सकती हैं।

रायपुर पुलिस की सतर्कता से एक शातिर और आदतन अपराधी की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। यह कार्रवाई न केवल व्यापारियों के लिए राहत है, बल्कि अंतरराज्यीय चोरी नेटवर्क पर भी बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

Chhattisgarh