रायपुर में युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य! विभाग इस पर गंभीर नजर नहीं आ रहे। जगह-जगह लगी छोटी दुकानों, चाय की दुकान, किराने की दुकानों और मेडिकल स्टोर पर खुलेआम तंबाकू, गुटखा, जर्दा और नशीली दवाइयों की बिक्री हो रही है।
कुछ दिन पहले औषधि नियंत्रक विभाग की छापेमारी के दौरान नशीली दवाइयां मिली थीं। सुबह से देर रात तक मेडिकल स्टोर और चाय की दुकानों पर नशा करने वालों की भीड़ देखी जाती है।
लोगों का कहना है कि कई युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं, फिर भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा। आरोप है कि छापेमारी के दौरान अधिकारी नशा बेचने वालों को छोड़ देते हैं। इससे युवाओं की सेहत और भविष्य दोनों खतरे में हैं।

