रायपुर में हर चौक-चौराहे पर सूखा नशा, युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल रहा है…

रायपुर में हर चौक-चौराहे पर सूखा नशा, युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल रहा है…

प्रशासन की लापरवाही से नशा माफिया बेलगाम, चाय-पान की गुमटियां बनीं अड्डा

रायपुर में नशे के कारोबार ने अब नया रूप ले लिया है। राजधानी सहित आसपास के इलाकों में प्रतिबंधित कोरेक्स, स्मैक और अन्य सूखे नशे की मांग तेजी से बढ़ी है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि हर चौक-चौराहे, गली-मोहल्ले और चाय-पान की गुमटियों पर यह ज़हर आसानी से उपलब्ध है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की बड़ी जमात तैयार हो चुकी है, जो सुनियोजित तरीके से युवाओं को अपना निशाना बना रही है। कोरेक्स और स्मैक के आदी हो चुके युवक अब दिन-रात चाय-पान की दुकानों के आसपास मंडराते नजर आते हैं।

इस पूरे मामले में प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस और संबंधित अधिकारियों की निष्क्रियता से तस्कर पूरी तरह बेखौफ हैं। न तो कोई छापेमारी हो रही है और न ही गिरफ़्तारियां।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस बढ़ते नशा कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

Chhattisgarh Crime