छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। कांग्रेस में परिवारवाद चलता है, भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं
– भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय बताते हुए कहा कि श्री नबीन पहले छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी रह चुके हैं और उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना राज्य के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से मैं उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद चलता है, जबकि भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं और समय-समय पर नेतृत्व तथा दायित्वों में परिवर्तन होता रहता है।

