दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। करन नगर, न्यू चंगोराभाठा निवासी 26 वर्षीय मंजुषा गोस्वामी ने 21 अक्टूबर की शाम फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक उसकी शादी को कुछ ही महीने हुए थे।

खुदकुशी से पहले मंजुषा ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर प्रसारित किया, जिसमें उसने पति, ससुर, सास और देवर पर लगातार दहेज की मांग और प्रताड़ना का आरोप लगाया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने पूरवेन्द्र पुरी गोस्वामी, अभिषेक पुरी गोस्वामी, विजय पुरी गोस्वामी और पुष्पलता गोस्वामी के खिलाफ अपराध दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

टीवी और मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
घटना से कुछ देर पहले पति-पत्नी के बीच टीवी बंद करने और मोबाइल रखने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति कमरे से बाहर चला गया। वापस लौटने पर उसने मंजुषा को फंदे से लटका पाया। पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मृतका के गले पर फांसी के निशान और हाथ की कलाई पर कटने के निशान मिले हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

Chhattisgarh Crime