राजधानी रायपुर के सिटी सेंटर मॉल, पंडरी में मंगलवार दोपहर फैशन की दुनिया का नया अध्याय लिखा गया। फैशन एंटरप्रेन्योर फंड (FEF) के पहले फ्लैगशिप स्टोर का भव्य उद्घाटन किया।
यह स्टोर देश का पहला घरेलू लक्जरी फैशन डेस्टिनेशन बताया जा रहा है, जो नई पीढ़ी के फैशन और स्टाइल को एक नई पहचान देगा।
कार्यक्रम में FEF के प्रमोटर विनोद दुगर और संस्थापक संजय निगम सहित कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं।
FEF का यह स्टोर आधुनिक भारतीय फैशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

