नक्सलवाद पर लगातार पड़ रहा सरकारी दबाव, उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नक्सलवाद पर लगातार पड़ रहा सरकारी दबाव, उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

राज्य सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त कार्यवाहियों का असर अब स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। लगातार चल रही सर्च और सटीक ऑपरेशनों के चलते नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में आज एक बड़ी सफलता सुरक्षा बलों को मिली है। उदंती एरिया कमेटी के सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

महत्वपूर्ण बात यह है कि आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन सभी ने नक्सलवाद और देश विरोधी गतिविधियों से तौबा करते हुए समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा बलों के रडार पर थे। सरकार ने आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक बड़ी पहल साबित होगा।

Uncategorized