कुरूद मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ के पंच परिवर्तन के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान तेजी से जारी है। हिंदू संगठन के युवाओं ने आगामी विशाल हिंदू सम्मेलन के लिए आमंत्रण पत्र हर घर तक पहुंचाए, जिससे कार्यक्रम के प्रति लोगों में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है।
संघ के शताब्दी वर्ष पर चल रहे वृहद गृह संपर्क अभियान के माध्यम से समाज में एकता और समरसता का संदेश गहराई से स्थापित होता दिखाई दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक संघ के विचार, कार्य और संघर्ष की जानकारी पहुंचाई जा रही है।
इस अभियान की शुरुआत ग्राम कुटेला में 7 दिसंबर 2025 को मां भारती की भव्य आरती के साथ की गई थी। युवाओं की सक्रिय भागीदारी और ग्रामीणों के सहयोग से यह अभियान अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

