पिछले छह दिनों में 3450 से अधिक उड़ानें रद्द करने पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने इंडिगो एयरलाइन को कानूनी नोटिस जारी किया है। सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने इसे उपभोक्ता अधिकारों, अनुबंध अधिनियम और DGCA नियमों का खुला उल्लंघन बताया है।
नोटिस में एयरलाइन को आदेश दिया गया है कि वह प्रत्येक यात्री को टिकट राशि का 10 गुना मुआवजा और यात्रा, होटल व अन्य खर्चों की भरपाई 5 दिनों में करे।
सोसायटी ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री को भी शिकायत भेजते हुए 9000 करोड़ रुपये जुर्माना लगाने और DGCA जांच की मांग की है।
यदि एयरलाइन समय पर जवाब नहीं देती, तो सोसायटी ने NCDRC में सामूहिक याचिका और आपराधिक शिकायत दर्ज करने की चेतावनी दी है।

