पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और पेमेंट गेट-वे पैनल संचालित करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रायपुर और गोवा में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

– पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पैनल चलाने के साथ-साथ पेमेंट गेट-वे सिस्टम के जरिए देश-विदेश में पैसों का अवैध लेन-देन कर रहे थे। जांच में सामने आया कि गिरोह सट्टे से प्राप्त रकम को क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पैनल संचालकों तक पहुंचा रहा था। अब तक करीब 46,500 यूएसडीटी यानी लगभग 42 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली है।
आरोपियों ने गोवा में किराये का मकान लेकर ऑफिस बना रखा था और 431 म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लैपटॉप, 1 टैब, 58 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, राउटर, पासबुक सहित करीब 22.14 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
मामले में थाना न्यू राजेंद्र नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Chhattisgarh