IPL 2026: केकेआर की नजर केएल राहुल पर, 25 करोड़ में कर सकती है ट्रेड, कप्तानी का संकट होगा दूर?

IPL 2026: केकेआर की नजर केएल राहुल पर, 25 करोड़ में कर सकती है ट्रेड, कप्तानी का संकट होगा दूर?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत कर दी है। 3 बार खिताब जीत चुकी इस फ्रेंचाइज़ी की नजर अब टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर केएल राहुल पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केकेआर राहुल को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने की योजना बना रही है और इसके लिए 25 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार है।

इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे केएल राहुल चर्चा के केंद्र में हैं। IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 13 पारियों में 539 रन बनाए थे। इससे पहले राहुल लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा थे। अब माना जा रहा है कि दिल्ली फ्रेंचाइज़ी को राहुल जैसे स्टार बल्लेबाज को छोड़ना पड़ सकता है।

केकेआर को एक अनुभवी कप्तान और मजबूत ओपनर की तलाश है, जो टीम को अगले सीजन में नई दिशा दे सके। श्रेयस अय्यर को रिलीज करने और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR को पिछले सीजन में भारी नुकसान झेलना पड़ा। टीम ने 15 में से 7 मुकाबले गंवाए और अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही। ऐसे में केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी की एंट्री टीम की किस्मत बदल सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि पिछले मेगा ऑक्शन में केकेआर ने वेंकटेश अय्यर पर 23.75 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। ऐसे में फ्रेंचाइज़ी अब अपने निवेश को और रणनीति को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

अब देखना होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल को रिलीज करती है और क्या राहुल IPL 2026 में नई जर्सी में नज़र आएंगे। फैंस इस संभावित बदलाव को लेकर अभी से उत्साहित हैं।

National Sports