
रायपुर। विष्णुदेव साय सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार शाम जारी आदेश में सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया, जिनमें चार जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। जिन जिलों में एसपी बदले गए हैं, उनमें राजनांदगांव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सक्ती और कोंडागांव शामिल हैं।
गृह विभाग का आदेश — कौन कहां भेजे गए?
- राजनांदगांव के SP मोहित गर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर नियुक्त किया गया है।
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के SP चंद्रमोहन सिंह को निदेशक (प्रशिक्षण/संचालन), अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग बनाया गया है।
अन्य अधिकारियों के तबादले से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी आदेश में संलग्न है। माना जा रहा है कि सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में जल्द ही नए अधिकारियों की पोस्टिंग की जाएगी।
