टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच हारने के बाद, इटली ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. खास बात यह है कि नेपाल की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उलटफेर की कगार पर था, लेकिन इटली के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा.
खास बात यह है कि इटली T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाली पहली डेब्यू करने वाली टीम बन गई है. इसके अलावा ओमान के बाद T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दस विकेट से जीत दर्ज करने वाली इटली दूसरी एसोसिएट टीम बन गई. वहीं T20 इंटरनेशनल में ये नेपाल की दूसरी 10 विकेट से हार थी. इससे पहले, उन्हें 2025 में वेस्टइंडीज ने इसी अंतर से हराया था
